⚠️

Switch Language?

Redirecting to Home...

×
Sahitya Sristi Logo
Comments
×
💬
Loading...
शिक्षित गुलाम
Facebook
Follow
YouTube
Subscribe

शिक्षित गुलाम


ये कहानी शहर में निवास करने वाली एक शिक्षित और समृद्ध परिवार की लड़की ऐंजल की है ये घर की छोटी बेटी थी उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी थी । ऐंजल एक शिक्षित और आत्मनिर्भर लड़की थी । उसकी अब विवाह की उम्र हो चुकी थी उससे  पूछा गया कि अगर विवाह के लिए तुमने कोई लड़का पसंद कर रखा है तो बता सकती हो , पर ऐसा नहीं था।
उसकी शादी परिवार वालों की पसंद से देव नाम के लड़के से करवा दी जाती है। शुरूआत के दिनों में तो ऐंजल की जिंदगी बहुत खुशहाल थी घर की इकलौती बहु होने के कारण ससुराल वाले उसे बहुत मानते थे । शादी के दो साल बाद ऐंजल एक बच्चे की मां बनी । इस तरह ऐंजल की जिम्मेदारियां बहुत बढ़ जाती है घर की इकलौती बहु होने के कारण घर की सारी जिम्मेदारियां, खुद का छोटा सा व्यवसाय ‘सिलाई सेंटर ’ जिसमें 40 से 50 लड़कियां कम करती है , और अब उसके बच्चे की जिम्मेदारी ऐंजल अपनी सारी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाती है ।  वो  ये सब के कारण पहले जैसे अपने रिश्ते ओर देव को समय भी दे पाती है जिसके कारण देव का अपनी पत्नी प्रति प्रेम कम होते जा रहा था और उसके व्यवहार ने भी बदलाव आने लगे थे । एंजल इस बात पर उतना नहीं सोचा करती थी उसे लगता देव के दफ्तर के कम के दवाब के कारण उसके व्यवहार में बदलाव आया है ।
कुछ दिनों बाद मोहल्ले के लोगों से ऐंजल को पता चलता है कि देव के किसी पर स्त्री के साथ संबंध है ।
उसे इन अफवाहों पर विश्वास नहीं था क्योंकि 2 से 3 साल के रिश्ते पर वो इतनी आसानी से कैसे सक कर ले ,
पर बहुत सारे लोगों से ऐसा सुनने के बाद और देव के अपने प्रति बदलते व्यवहार को देख कर उसका मन देव पर सक करने पर मजबूर हो जाता है और वह सच पता करने के लिए देव का मोबाइल चेक करने का सोचती है । ऐसा करने से वह झिझकती भी है क्योंकि उसे अपने रिश्ते पर भरोसा है । देव इस बात से बेफिक्र रहता है कि ऐंजल कभी भी उसका मोबाइल चेक करेगी । पर ऐंजल ना चाहते हुए भी ऐसा करती है और ये जोऑफवाहें उड़ रहे है सच निकलती है ऐंजल पहले भी देव की छुप , छुप के बात करते हुए सुनी थी पर पूछने पर देव ने बहाना बना दिया था और ऐंजल का मन साफ होने के कारण वो इन बातों पर ध्यान नहीं देती है ।वह ये सब देख कर बिखर जाती है ,” उसे लगता वो कोई ऐसा सपना देख रहे है , जिसे वो सपने में भी देखना नहीं चाहती।”
वह जब देव से इस बारे में बात करती है तो वो इनकार कर देता है पर ऐंजल अब सब जान चुकी थी । वह देव को समझा कर सही रस्ते पर लाना चाहती थी पर ऐसा नहीं हुआ देव का आचरण और बिगड़ता चला गया धीरे धीरे इनके बीच लड़ाई झगड़े होने लगे और यह बढ़ता ही चला गया जिससे ऐंजल की मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी , उसकी खुशहाल जिंदगी जैसे नर्क बन गई ।
बाद में उसे एक और बात पता चलती है कि देव शादी से पहले किसी लड़की को पसंद करता था और शादी करना चाहता था पर उसके घर वाले इस बात के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि उस लड़की की जाती अलग थी देव की मां से उसे मरने की धमकी देकर उसकी शादी ऐंजल से करा दी गई । जिस लड़की से देव प्रेम करता था उसके घरवाले  भी उसे दूसरे शहर भेज देते है  । और अब कुछ सालों बाद  ट्रेन यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात फिर से उस लड़की से हो जाती है और देव का पुराना प्रेम जग उठता है। धीरे धीरे उनमें बात चित शुरू होती है और यह मुलाकात , बात चित बढ़ता चला जाता है । देव यह भूल जाता है कि उसकी पत्नी और एक बच्चा भी है ।
ऐंजल ये सब के बावजूद देव को छोड़ना नहीं चाहती उससे तलाक नहीं लेना चाहती ’इसली नहीं कि उसे देव के प्रति उसका प्रेम रोक रहा है या अपने बच्चे को उसके पिता से अलग होने का डर ’।
वह आत्मनिर्भर औरत है जो अपना और अपने बच्चे का पालन पोषण कर सकती है ।लेकिन वह इस मरे हुए रिश्ते को जी रही है उसका मानना है कि शादी के बाद चाहे जैसे भी हालत हो एक लड़की की अर्थी ही ससुराल से वापस आनी चाहिए ।

निष्कर्ष

इस कहानी यह स्पष्ट होता है कि हम ऐसे समाज में रहते है जहां स्त्री को अभी भी  गुमराह किया जाता है । अभी भी बहुत सी स्त्रियां शिक्षित होने के बाद भी रिश्तों के संबंध में उनका मानसिक विचार नहीं बदल पाई है ।
हम आज भी ऐसे समाज में रह रहे है जहां औरतों को संस्कारों के नाम पर गुमराह किया जा रहा है ।


Previous Post Next Post
  Content is Copyright Protected